तालबेहट: गुलेदा गांव के पास बुजुर्ग व्यक्ति को झांसे में लेकर युवक ने ₹27,000 छीने, सीसीटीवी कैमरे से हुई पहचान
तालबेहट तहसील क्षेत्र के गुलेदा गांव के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति को झांसे में लेकर युवक द्वारा 27000 रुपया छीनने की घटना को अंजाम दिया गया और युवक मौके से फरार हो गया बताया गया बुजुर्ग व्यक्ति गेहूं बेचकर पैसा सोसाइटी में जमा करने जा रहा था रास्ते में युवक ने घटना को अंजाम दिया है, जखौरा थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।