बेगूसराय: बेगूसराय के केशाव में एक निजी कंपनी के गार्ड की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत
बेगूसराय के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के केशाव में एक निजी कंपनी के गार्ड की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना की सूचना रिफाइनरी थाना पुलिस को लगी। मौके पर रिफाइनरी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।