कामडारा: बारिश के बाद खेती कार्य में जुटे किसान, खेतों में दिखी हरियाली
Kamdara, Gumla | Jun 14, 2026 कामडारा प्रखंड क्षेत्र में हाल ही में हुई अच्छी बारिश के बाद किसान खेती-किसानी के कार्यों में पूरी तरह जुट गए हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खेतों की जुताई और कुदाई का कार्य तेजी से चल रहा है। कई किसानों ने पहली बारिश के साथ ही धान की बुवाई भी कर दी है, जिससे खेतों में फसल की हरियाली नजर आने लगी है। वहीं कई किसान हल चलाकर खेतों को समतल बनाने में लगे हैं।