पुष्पराजगढ़: परसवार में जन समस्या निवारण शिविर में पहुंचे 99 आवेदन
गुरुवार 3:00 बजे जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत परसवार में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 99 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित कर निर्देश दिए गए।