गिरिडीह: बिरनी के द्वारपहरी गांव से बारात में गए लोगों के साथ बेंगाबाद के नावाडीह में मारपीट, अस्पताल में इलाज जारी
बिरनी के द्वारपहरी गांव से बारात में गए लोगों के साथ बेंगाबाद प्रखंड के नावाडीह गांव में मारपीट की गई। घटना में घायल आधा दर्जन लोगों का इलाज सोमवार को 12 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था।बिरनी प्रखंड पडरमनिया पंचायत के द्वारपहरी गांव से रविवार रात नावाडीह गांव में बारात आई थी।यहां बारात में डांस करने हुए बाराती और लड़की पक्ष के लोग भीड़ गए।