शाजापुर: एफआईआर के बाद कुणाल चौधरी का सरकार पर हमला, किसानों के लिए आंदोलन की चेतावनी
एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। शुक्रवार को दोपहर 3 करीब उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि प्रशासन पूरी तरह बीजेपी सरकार के दबाव में काम कर रहा है और किसानों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। चौधरी ने साफ कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी कार्रवाई से डरने