दुधि: अनपरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के मामले में फरार अभियुक्त कुबरी पुलिया के पास से गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।