भगवानपुर: प्रखंड मुख्यालय के नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित एक झोपडी नुमा घर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग से शनिवार को दोपहर करीब दो बजे अफरा तफरी का माहौल उत्पन हो गया। जब तक ग्रामीण और अग्निशमन की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया तबतक रामजी तांती की पत्नी शोभा देवी का कपड़ा, चौकी, बर्तन, राशन सामग्री, सहित झोपडी जलकर राख हो गया।