घोड़ाडोंगरी: खाद के साथ जबरन टैगिंग के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, नियमों में बदलाव की मांग
खाद-बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी सांकेतिक हड़ताल के तहत रानीपुर, बगडोना, बादलपुर, चोपना और पाढर सहित आसपास के क्षेत्रों में सभी कृषि आदान की दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने घोड़ाडोगरी तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन