पंचकूला: सेक्टर-23 निफ्ट पंचकूला में दूसरे दीक्षांत समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे
सेक्टर 23 निफ्ट पंचकुला में निफ्ट के दूसरे बैच का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल हरियाणा बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की ओर 49 स्नातक छात्रों को डिग्री प्रदान की। स्नातक बैच को चंडीगढ़, बैंगलोर, गुड़गांव और दिल्ली के बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्लेसमेंट मिल चुका है।इस अवसर पर राज्यपाल हरियाणा ने छात्रों को सम्बोधित किया।