बाह: करकोली गांव में बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराई, युवक घायल
मनसुखपुरा थाना क्षेत्र में करकोली गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार, पालोखरा निवासी सुंदर पुत्र राधेश्याम पिनाहट से अपने गांव लौट रहा था। तभी करकोली गांव के पास अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकरा