रामपुर: शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में SP ने मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ ईद उल जुहा को लेकर पीस कमेटी की बैठक की
Rampur, Rampur | May 31, 2025 शनिवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में ईद-उल-जुहा त्यौहार के दृष्टिगत मुस्लिम सम्प्रदाय के धर्मगुरुओं व अनुयायियों के साथ शान्ति समिति (पीस कमेटी) की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में नगर एवं ग्राम के धर्म गुरुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिको द्वारा भाग लिया गया ।