रामपुर: शनिवार को सिविल लाइन क्षेत्र में नगर पालिका ने सड़क चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत दुकानों पर लाल निशान लगाए
Rampur, Rampur | May 31, 2025 शनिवार को दोपहर दो बजे के आसपास नगर पालिका रामपुर की टीम द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र में ज़िला सहकारी बैंक के निकट से विकास भवन के निकट तक दुकानों पर लाल निशान लगाए गए। निशानों के अंतर्गत 4 मीटर से 5 मीटर के लगभग दुकानों को तोड़ा जाएगा। दरअसल ज़िला अधिकारी के निर्देश पर रामपुर को सुंदर बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का अभियान चलाया जा रहा है।