रामपुर: न्यायालय ने एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को दोषी करार देते हुए सुनाई दो साल चार महीने की कैद व जुर्माना अदा करने की सज़ा
Rampur, Rampur | May 31, 2025 शनिवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर 2020 को थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक युवक को 350 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार कर धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजिकृत किया था। शनिवार को इस अभियोग का रामपुर न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। और दो साल चार महीने का कठोर कारावास व 20 हज़ार रुपए जुर्माना अदा करने की सज़ा सुनाई है।