जगदलपुर: नानगुर मंडल के ग्राम टोण्डापाल और साड़गुड़ पहुंच विधायक किरण देव ने जनता से किया सीधा संवाद
आज जगदलपुर विधानसभा के नानगुर मंडल के टोण्डापाल और साड़गुड़ पहुंच जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने ग्रामीण जनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट मुलाकात के तहत सीधे संवाद किया । भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे जगदलपुर विधायक का बस्तर के पारंपरिक रूप से ग्रामीण जनों एवं कार्यकर्ताओं ने बहुत ही शानदार स्वागत किया।