डुमरा: सीतामढ़ी में दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, जनकल्याणकारी कार्यों में तेजी लाने पर जोर
सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्घाटन सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, शिवहर की जेडीयू सांसद लवली आनंद और सीतामढ़ी डीएम ऋषि पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर दिया इस दौरान स्वास्थ्य, सड़क सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।