सांगानेर: नीट परीक्षा पेपर रद्द होने के बाद सीबीआई करेगी जांच, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर साधा निशाना
नीट परीक्षा का पेपर रद्द होने के बाद पेपरलीक की जांच सीबीआई को सौंपने के मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर निशाना साधा। जूली ने कहा कि नीट पेपरलीक की शिकायतों के बावजूद राजस्थान पुलिस, एसओजी ने अब तक केस दर्ज क्यों नहीं किया, इसे पेपरलीक क्यों नहीं माना ? अब एनटीए ने परीक्षा रद्द की है। सरकार ने जांच सीबीआई को दी है।