पेण्ड्रा रोड गौरेला: गौरेला पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पीड़िता के अनुसार आरोपी संदीप यादव द्वारा मिलने के लिए लालपुर बुलाया और उसे रायपुर ले जाने की बात पर बहला फुसलाकर उसे पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठा कर रायपुर ले गया जहां उसके साथ किसी मंदिर में जाकर मांग भर दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं, इसी बीच पुलिस ने आरोपी संदीप यादव पिता प्रकाश 19 वर्ष को गिरफ्तार कर नाबालिक पीड़िता को बरामद किया।