झालरापाटन: झालरापाटन के भंवरासा ढाबे पर शराब पार्टी में झगड़ा, बीच-बचाव कर रहा युवक हुआ घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
झालरापाटन के भंवरसा चौराहे पर स्थित एक नॉनवेज ढाबे पर शुक्रवार रात शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान भंवरासा गांव निवासी निकलेस (29) पुत्र बंशीलाल गुर्जर के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।