मंगलवार को करीब 11 बजे नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय मे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर सोनिया मीना ने आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदनो का समाधान किया। कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए 99 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए उनका समाधान किया।