पीलीभीत: बांसुरी नगरी के दिनेश की धुनों ने मोहा मन, युवाओं से सीखने की की अपील
पीलीभीत। बांसुरी उद्योग के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, आज भी मधुर बांसुरी की धुनों से जुड़ी हुई है। इसी पहचान को आगे बढ़ा रहे अधिवक्ता दिनेश कुमार अपनी बांसुरी वादन कला से प्रदेश और देश में अलग पहचान बना चुके हैं। पूर्व शासकीय अधिवक्ता रहे दिनेश कुमार कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।