नजीबाबाद: नजीबाबाद पुलिस ने गोकशी की घटना का किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो को किया गिरफ्तार
नजीबाबाद पुलिस ने गोकशी की घटना का किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार ।
10 मई को 3:00 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना नजीबाबाद पुलिस ने 8 मई को हुई गोकशी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ है। मौके से अवैध शस्त्र, गोकशी के उपकरण बरामद हुए।