भोरे: बिश्रामपुर गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति, सास, ननद समेत 5 आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज, 3 गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत विश्रामपुर गांव में विवाहिता प्रतिमा कुमारी की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों में से मृतका के पति उमेश यादव, सास गुलाईची देवी और ननद पिंकी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।