गोपालपुर: मकंदपुर चौक के पास सड़क हादसा, महिला समेत चार घायल
गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक के पास सड़क दुर्घटना में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मालपुर निवासी गुंजा कुमारी, मोन कुमार, प्रीति कुमारी और यश कुमार शामिल हैं। सभी को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।