राठ: राठ नगर के एक इलाके में महिला ने परिवार के दबंग पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, कहा- युवक से घर की महिलाएं हैं परेशान
Rath, Hamirpur | May 18, 2026 राठ कोतवाली व कस्बे के एक इलाके में एक दबंग व्यक्ति की हरकतों से उसके परिवार की महिलाएं परेशान हो चुकी हैं। आज सोमवार को एक महिला ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर परिवार के युवक पर आए दिन छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी युवक की हरकतों का विरोध करने पर उक्त दबंग युवक उन लोगों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर देता है।