फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की निर्मम हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी विराज पाठक को फांसी की सज़ा सुनाई है। 30 मई 2026 को आरोपी ने चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्चे को घर से ले जाकर ज़मीन पर कई बार पटक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वारदात के महज़ पांच घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। त्वरित जांच और प्रभावी पैरवी के बाद अदालत ने करीब 41 दिनों में फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी ठहराया और उसे फांसी की सज़ा दी।
@firozabad.police @uppolice #aajkitaazakhabar #latestnewsindia #nanparanews #firozabad