जशपुर: जशपुर को मेडिकल कॉलेज की सौगात, एनएमसी से मिली मंजूरी
जशपुर जिले को बहुप्रतीक्षित शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने मेडिकल कॉलेज को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश शुरू होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे जशपुर और सरगुजा संभाग के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय विद्यार्थियों को जिले में ही मेडि