आरा: पिरो आंचल से 48 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ राजस्व कर्मचारी को निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Jul 10, 2025 पिरो अंचल से निगरानी की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। 48 हजार घुस लेते हुए कर्मचारियों को रंगे हाथ निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर्मचारी का नाम राजा कुमार दास है जो कि महावीर उपाध्याय नाम के एक व्यक्ति से परिमार्जन के नाम पर 48 हजार की मांग किया था। आज पैसे लेते ही उसके निजी आवास से टीम ने गिरफ्तार कर लिया।