आरा: गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार में सड़क पार करते समय बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Arrah, Bhojpur | Jul 10, 2025 गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर बाजार पर सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग गिद्ध थाना क्षेत्र के काम नगर गांव निवासी स्व.गुलाब मियां के 70 वर्षीय पुत्र मो. जन्नी है।