आरा: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल
Arrah, Bhojpur | Jul 10, 2025 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परीजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार घायल महिला पटना जिला के नौबतपुर थाना क्षेत्र के वादीपुर गांव निवासी भूटन पासवान की 55 वर्षीया पत्नी आरती देवी हैं।