शाजापुर: टुकरना जोड़ पर भूसे से भरे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो बच्चों समेत 4 घायल
शाजापुर के नेशनल हाईवे 52 पर बुधवार को चार बजे भूसे से भरे ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, टुकराना जोड़ के पास हुए इस हादसे में बाइक पर सवार दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने एक निजी वाहन के जरिए इन लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इनका उपचार जारी है