झांसी: झांसी के ऐतिहासिक दुर्ग पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, जिलाधिकारी ने तिरंगे को दी सलामी
Jhansi, Jhansi | Jan 26, 2026 गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक दुर्ग पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने दुर्ग की प्राचीर पर मुख्य ध्वजारोहण कर तिरंगे को करीब सुबह 9 बजे सलामी दी। इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने के लिए किले पर भारी संख्या में झांसी के आमजन उमड़े।