वैर: वैर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, भेजे गए जेल
Weir, Bharatpur | Jul 17, 2025 गुरुवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार वैर थाना पुलिस ने एक पीड़िता एवं उसके परिवारजनों के साथ मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार 4 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपी फूलसिंह, गिर्राज , वीरेन्द्रसिंह एवं ओमवती पत्नी फूलसिंह निवासी रहीमगढ थे। जिनके खिलाफ 26 मई 2025 को रहीमगढ निवासी फूलवती ने मामला दर्ज कराया था।