चूरू: महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका दईया ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को बताया 'बड़बोला', बयान का वीडियो हुआ वायरल
Churu, Churu | May 5, 2026 महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका दईया के भाजपा पर तीखे बयान का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार का है। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रविवार को चूरू के होटल मालजी कमरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा था।