सीतापुर: हरगांव इलाके में संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे मिला साइकिल सवार युवक का शव
जनपद के हरगांव इलाके में संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे इमलिया सुल्तानपुर निवासी एक युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया मामले की जानकारी पुलिस के दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है परिवार में मातम का माहौल है।