गोंडा में टिकरी इलाके से सामने आई तस्वीरें पावर कारपोरेशन की उस इंजीनियरिंग की बानगी है, जिसकी नजीर आपको जगह जगह दिखाई दे जाएंगी। बिजली की ये 33 केवी लाइन बहदुरा विद्युत उपकेंद्र की है, जो बिलकुल पेड़ से सटाकर खींची गई। तारों में बहते हाइ वोल्टेज के करंट से पहले धीरे धीरे नीम का पेड़ सूखा और अब वही पेड़ धू धू कर जल रहा।