बड़वारा: संदीपनिय विद्यालय ने दर्जनों महिलाओं का छीना रोजगार,बड़वारा जनपद CEO को सौंपा ज्ञापन
Badwara, Katni | Jun 29, 2026 कटनी जिले के बड़वारा ग्राम में स्थित संदीपनिय विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिलाओं के रोजगार पर अचानक संकट मंडरा गया है। सोमवार को दुर्गा स्वसहायता समूह की दर्जनों ग्रामीण महिलाएं आक्रोशित होकर जनपद कार्यालय बड़वारा पहुंचीं। महिलाओं ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को एक मांग पत्र सौंपकर अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ गुहार लगाई और पुनः कार्य संचालन का आदेश