कुशलगढ़: कुशलगढ़ के टिमेडा बड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं और कई का किया समाधान
कुशलगढ़ की ग्राम पंचायत टिमेडा बड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत सिंह यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। गुरुवार शाम 6 बजे तक चले शिविर में बिजली, पानी, सड़क, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि एवं जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला कल