ललितपुर: ग्राम पटउआ निवासी युवक की संदिग्ध मौत, भाई ने पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे के विवाद में हत्या का आरोप लगाया
ललितपुर शहर की मोहल्ला रावतयाना में ससुराल आए हुए ग्राम पटउवा निवासी अंकित कुशवाहा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। उक्त मामले मृतक के भाई ने अपने भाई की पत्नी आशा के पेट में पल रहे गर्भ के विवाद को लेकर पत्नी एवं ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाएं है। उसने उक्त मामले में न्यायोचित कार्यवाही की मांग की।