हरदा: जिले के ग्राम खरदाना से लापता 12 वर्षीय विशाल की हत्या की आशंका गहराई, शरीर पर मिले चोट के निशान; मारपीट के बाद नदी में
Harda, Harda | Jul 4, 2026 आज 4 जुलाई दोपहर 1 बजे हरदा पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि जिले के ग्राम खरदाना से लापता 12 वर्षीय विशाल उर्फ गोलू का शव अजनाल नदी किनारे मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर और चेहरे पर गहरे चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका और मजबूत हुई है।