अजीतमल: गैंगस्टर एक्ट का 15 हजार का इनामी गिरफ्तार, अयाना थाना पुलिस ने मुरादगंज तिराहे के पास दबोचकर न्यायालय के समक्ष किया पेश
थाना अयाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी मुरादगंज तिराहे के पास से की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक औरैया और क्षेत्राधिकारी अजीतमल के