कर्वी: चित्रकूट पुलिस ने 72 पाउच अवैध देशी शराब के साथ 3 आरोपियों को पकड़ा
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 72 पाउच देशी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में आज बुधवार दोपहर 1:30 बजे प्रेस नोट जारी किया गया। थाना पहाड़ी व रैपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।