भांडेर: हनुमान जन्मोत्सव पर पोद्दार की बगिया के हनुमान मंदिर में गूंजे जयकारे, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा
Bhander, Datia | Apr 2, 2026 भांडेर नगर में सामाजिक समरसता मंगल टोली द्वारा हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव भव्य एवं दिव्य रूप से बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे नगर में गुरुवार सुबह 07 बजे से 09 बजे तक श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के तहत नगर के प्रमुख मार्गों से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु निकले।