बरेली: बरेली डीएम का सख्त अल्टीमेटम: 3 दिन में जनता दर्शन की शिकायतें निपटाने का आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
बरेली जिले में लंबित शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह का सख्त रुख सामने आया है। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राजस्व परिषद और आयुक्त के जनता दर्शन में प्राप्त लंबित शिकायतों की समीक्षा की। कई तहसीलों में ऑनलाइन शिकायतें लंबित मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को तीन दिन के भीतर हर हाल में निस्तारण