जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आमजन से सीधे मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुना।दरअसल सोमवार रात 8 बजे dpr से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भरर के ग्रामीणों ने एक बड़ा मुद्दा उठाते हुए गांव में शराब दुकान खोलने का कड़ा विरोध किया।