पत्थलगांव: पत्थलगांव में जमीन घोटाले पर सियासत गरम, रामपुकार बोले- 'मेरी जमीन भी हड़पी गई', भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
जशपुर जिले के पत्थलगांव में आदिवासियों की जमीन कथित रूप से फर्जी तरीके से गैर आदिवासियों के नाम कराने का मामला अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। जमीन फर्जीवाड़े को लेकर आदिवासी समाज के सड़क पर उतरने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब पत्थलगांव के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व विधायक रामपुकार