गारू: महुआडार प्रखंड के चैनपुर पंचायत के बहेराटोली ग्राम में वज्रपात से वृद्ध सिरिल लकड़ा की मौत
Garu, Latehar | Jul 25, 2026 महुआडार प्रखंड के चैनपुर पंचायत अंतर्गत बहेराटोली ग्राम में वज्रपात की चपेट में आने से एक वृद्ध सिरिल लकड़ा की मौत शनिवार की सुबह 8:00 बजे के करीब हो गई। वहीं फुलवार बगीचा एवं आदर्श नगर में बिजली ट्रांसफार्मर पर वज्रपात गिरने से ट्रांसफार्मर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।