चूरू: सफाई कर्मचारी भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट तक निकाला गया पैदल जुलूस
Churu, Churu | Jun 29, 2026 चूरू जिले में सफाई कर्मचारी भर्ती शीघ्र शुरू करने तथा सफाई कामगार समुदाय को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सोमवार को वाल्मीकि समाज और सफाई कामगार समुदाय के लोगों ने पैदल जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मनोनीत पार्षद अशोक पंवार के नेतृत्व में पंखा सर्किल से कलेक्ट्रेट तक निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में महिला सफाईकर्मी हाथों में झाड़ू लेकर शामि