हाथरस: 5 वर्षीय मासूम बच्ची को सांप ने काटा, परिजन अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया, इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद हाथरस के गांव मई मे 5 वर्षीय मासूम बच्ची कनक पुत्री सुमित को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से हालत बिगड़ता देख परिजन मासूम बच्ची को आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मासूम बच्ची को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। आगरा मे इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत हो गई।