"हम लोग बीजेपी के कार्यकर्ता हैं, डरते नहीं हैं किसी से... अभी मारूंगा यहीं पे "
#छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पर्यटन स्थल खूंटाघाट के जंगलों में कुछ युवक गाड़ी खड़ी कर हुड़दंग कर रहे थे. जब वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें टोका और समझाने की कोशिश की, तो वे युवक भड़क गए और दादागिरी दिखाने लगे.
ग्रामीणों ने रतनपुर थाना पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और हुड़दंग मचाने वाले सभी युवकों को हिरासत में ले कर थाने आ गई.
जब पुलिस इन युवकों को ले जाने लगी तो स्थानीय लोग उनका मज़ाक उड़ाने लगे– "अब बोल बीजेपी का कार्यकर्ता हूँ... नेता बन रहा था" 😂😂
Bihar, India | Jul 14, 2026